सभी खबरें

भोपाल : अब वैक्सीनेशन होगा स्कूलों में, ये है वजह, वैक्सीनेशन पार्ट-3 पर तैयार किया जा रहा है प्लान

मध्यप्रदेश/भोपाल – सरकार ने प्रदेश में 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के 3.40 करोड़ लोगों के लिए शुरू हो रहे वैक्सीनेशन अभियान के लिए राज्य सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को 45 लाख कोविशील्ड का पहला ऑर्डर दिया हैं। दरअसल, मध्यप्रदेश में 1 मई से देश की 18+ आबादी का वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू हो रहा हैं। बता से की भोपाल में 1 मई से हर दिन 15 से 20 हजार लोगों को हर दिन वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा गया हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंगलवार को रिव्यू मीटिंग के दौरान अफसरों को निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन पार्ट-3 का प्लान तैयार कर लें। बैठक में सुझाव दिया गया कि वैक्सीनेशन सरकारी अस्पतालों की बजाय स्कूलों में होना चाहिए। वजह है, अस्पतालों में भीड़ ज्यादा हो जाएगी और वैक्सीनेशन के लिए जाने वाले संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाएगी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका प्लान तैयार किया जाए। 

वहीं, दूसरी तरफ अभी निर्माता कंपनी की तरफ से फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि वह मप्र को कब और कितनी वैक्सीन उपलब्ध कराएगा। इसके बाद ही वैक्सीनेशन के प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button