भोपाल : बरखेड़ी के अबदुल्ला में सरपंच चुने गए नियामत खां, America Return भक्ति शर्मा को हराया

भोपालराजधानी भोपाल की फंदा और बैरसिया जनपदों में वोटों की गिनती पूरी होने के बाद बड़ा बड़ा सियासी उलटफेर देखा गया। वोटों की गिनती पूरी होने के साथ ही ‘गांव की सरकार’ की तस्वीर भी साफ हो गई है। कुल 218 सरपंच चुने गए हैं।

इसमें सबसे बड़ा उलटफेर फंदा जनपद की बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक बरखेड़ी में देखा गया जहां अबदुल्ला में नियामत खां सरपंच चुने गए हैं, जो अमेरिका रिटर्न भक्ति शर्मा की सरपंच कुर्सी को रिप्लेस करेंगे। नियामत खां ने खुद को कृषक बताया है और उनका बैंक बैलेंस जीरो है। न ही उनके पास कोई चल-अचल संपत्ति हैं। शैक्षणिक योग्यता भी नहीं बताई गई है। हालांकि, अधिकृत घोषणा बाद में होगी।

बता दे कि भक्ति शर्मा साल 2015 में मार्च माह में भोपाल से सटे फंदा ब्लॉक के बरखेड़ी गांव की सरपंच चुनी गई थी। उस वक्त भक्ति शर्मा 25 साल की थीं। भक्ति शर्मा जब चुनाव जीतकर आईं तो ज्यादातर अखबारों की सुर्खियों में थीं। चर्चा इसलिए ज्यादा हो रही थी कि भक्ति शर्मा अमेरिका से यहां आई थी। अपनी सोच और जज्बे के सहारे भक्ति ने पंचायत की पूरी तस्वीर बदल दी थी।

लेकिन इस बार बरखेड़ी गांव में भक्ति शर्मा का जादू नहीं चला और वो पंचायत चुनाव हार गई। अब बरखेड़ी के अबदुल्ला में नियामत खां सरपंच होंगें।

Exit mobile version