भोपाल : शहर की जनता से महापौर मालती राय के 8 बड़े वादे, क्या हो पाएंगे पूरे?

भोपाल : शनिवार को मालती राय ने महापौर पद की शपथ ली। इसके बाद रविवार सुबह से उनके दिन की शुरुआत कुछ अलग तरीक़े से हुई।
बताया जा रहा है कि सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच उन्हें करीब 25 कॉल आए। जिसमें लोगों ने आपने अपने वार्ड से संबंधित शिकायतें दर्ज करवाई।
ज़्यादातर शिकायतें सीवेज और ड्रेनेज से जुड़ी परेशानियों की रहीं।
वहीं, हर कॉल के बाद महापौर ने संबंधित एएचओ, जोन अधिकारी को कॉल कर इन परेशानियों का हल निकालने के निर्देश दिए।
इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे महापौर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचीं। यहां राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी और सभी भाजपा पार्षदों के साथ चाय पर चर्चा की।
बता दे कि मालती राय ने भोपाल शहर की जनता से 8 बड़े वादे किए है। अब देखना दिलचस्प हो गया है कि क्या मालती राय अपने सभी 8 वादों को पूरा कर सकेंगी?
ये है 8 वादे
Exit mobile version