27 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल : करणी सेना ने जड़े जावेद हबीब के सैलून में ताले, आंदोलन की चेतावनी

भोपाल : करणी सेना ने जड़े जावेद हबीब के सैलून में ताले, आंदोलन की चेतावनी

भोपाल : हेयर स्टाइलिस्ट और भाजपा सदस्य जावेद हबीब द्वारा महिला के बालों पर थूकने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। 

दरअसल, बाल काटते वक्त महिला के बालों पर थूकना मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर जावेद हबीब का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद से ही देश में सियासत तो शुरु हुई ही साथ ही जावेद हबीब का जमकर विरोध भी होने लगा हैं।

मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है जहां करणी सेना ने शनिवार को भोपाल के एमपी नगर जोन-2 स्थित सैलून पर ताला जड़ दिया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। 

इतना ही नहीं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जावेद हबीब के प्रदेश में किसी भी सैलून को खोलने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 

करणी सेना द्वारा सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि सैलून न खोले जाए। वरना करणी सेना प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।