भोपाल: शूद्र को शूद कह दो तो बुरा मान जाते हैं-साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ! अब क्या देश के पीएम और प्रदेश के सीएम दिल से माफ करेंगे !!
भोपाल: शूद्र को शूद कह दो तो बुरा मान जाते हैं-साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ! अब क्या देश के पीएम और प्रदेश के सीएम दिल से माफ करेंगे !!
भोपाल/राजकमल पांडे। साध्वी प्रज्ञा जो कि सांसद हैं अपितु साध्वी को कभी भी अपनी पद की गरिमा का घायल नहीं रहा है. और एक बाद एक विवादित बयान देती रही हैं. कई बार तो देश के लौह पुरूष और राष्ट्र पिता पर विवादित बयान दे चुकी हैं, बावजूद इसके पार्टी इन पर कार्रवाई करने से कतराती है. बीजेपी की ताबडतोड सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा अनुसूचित जाती को लेकर दिए एक विवादित बयान के बाद सियासत गर्मा गया है, जिसको लेकर अनुसूचित जाति के कई संगठनों ने उनके विवादित बयान पर सख्त एतराज जताते हुए माफी मांगने को कहा है अन्यथा आंदोलन करने की खुली चेतावनी दी है. साध्वी प्रज्ञा सीहोर में क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई थी. जहां साध्वी ने भाषण में क्षत्रिय को क्षत्रिय कहो तो बुरा नही मानते हैं, ब्राम्हण को ब्राम्हण कहो तो बुरा नही मानते हैं, पर जब शूद्र को शूद्र कहो तो क्यों बुरा मान जाते हैं ये उनकी नासमझाी. और साध्वी यहीं नही रूंकी उन्होंने वर्ण व्यवस्था की व्याख्या करते हुए यहां तक कहा कि क्षत्रिय बनिया, बनिया वैश्य और वैश्य शूद्र बन गया है। इस विवादित बयान के बाद प्रदेश में राजनीति गर्मा गई है. और कई संगठनों से साध्वी को अपने दिए बयान पर माफी मांगने को कहा है, अन्यथा आंदोलन की भी चेतावनी दी है.




