सभी खबरें

भोपाल : CM House पहुंची ट्रांसफर की फर्जी नोटशीट मामले में घोखाधड़ी की FIR दर्ज, 30 कर्मचारियों को भेजा नोटिस 

मध्यप्रदेश/भोपाल : शुक्रवार देर रात क्राइम ब्रांच ने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंची ट्रांसफर की फर्जी नोटशीट मामले में घोखाधड़ी की FIR दर्ज कर ली। इस मामले में एक बात सामने आई कि यह अनुशंसा पत्र न तो किसी विभाग और न ही मंत्री की तरफ से सीएम हाउस भेजे गए, बल्कि यह सीधे जन प्रतिनिधियों के नाम पर मुख्यमंत्री निवास भेज दिए गए।

अब क्राइम ब्रांच में प्रपोजल में ट्रांसफर के लिए भेजे गए सभी 30 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया गया हैं। इसमें उसने भोपाल में क्राइम ब्रांच आकर बताना होगा कि उनका नाम प्रपोज कैसे हुआ। इनके लिखित बयान लेने के बाद ही क्राइम ब्रांच आगे की जांच शुरू करेगी।

मालूम हो कि मध्यप्रदेश में लगातार नेताओं, मंत्रियों के नाम से फर्जीवाड़े करने के चौंकाने वाले मामले समाने आ रहे हैं। गुरुवार को राजधानी भोपाल से बड़ा मामला सामने आया है, जहां सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत 3 सांसदों और विधायक की अनुशंसा की ट्रांसफर की फर्जी नोटशीट CM हाउस तक पहुंची थी। 

बता दे कि जो फ़र्ज़ी नोटशीट सीएम हाउस पहुंची उसमे भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी और रायसेन जिले के सिलवानी विधायक रामपाल सिंह जैसे बड़े नेताओं के नाम से ट्रांसफर की सिफारिश की गई थी। 

जानकारी के अनुसार सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम की अनुशंसा स्टाफ नर्स रानी कुशवाहा स्टाफ का विदिशा से भोपाल ट्रांसफर की अनुशंसा की गई थी। देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के नाम पर के नाम से प्रभारी तहसीलदार वीरेंद्र कुमार पटेल का सीधी से देवास। राजगढ़ सांसद रोडमल नागर के नाम की अनुशंसा पर नायब तहसीलदार तहसील शाहजहांपुर पत्नी शासकीय सेवा में बड़वानी को शाजापुर से बड़वानी। जबकि सिलवानी विधायक रामपाल सिंह के नाम से 27 की अनुशंसा की गई थी। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button