सभी खबरें

भोपाल : बीजेपी के पूर्व विधायक "मम्मा" पर पांचवी बार दर्ज हुई FIR, जानिए इस बार क्या थी वजह

भाेपाल : बीजेपी के पूर्व विधायक एवं दिग्गज नेता सुरेंद्र नाथ सिंह उर्फ़ “मम्मा” की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पूर्व विधायक सिंह इन दिनों दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हालही में वो अपनी बेटी भारती सिंह को लेकर परेशान चल रहे थे। इसी बीच सुरेंद्र नाथ सिंह उर्फ़ “मम्मा” पर पांचवी बार FIR दर्ज किया गया हैं। 

दरअसल, “मम्मा” एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते कानून के घेरे में आ गए हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि क्या आतंकी संगठन केवल वे ही बना सकते हैं, क्या हम लोग नहीं बना सकते। उनके इस बयान के बाद हबीबगंज पुलिस ने उनके खिलाफ उपद्रव के लिए लोगों को भड़काने का मामला दर्ज किया हैं। 

मालूम हो कि सुरेंद्र नाथ सिंह उर्फ़ “मम्मा” ने एक बार फिर प्रदेश में चल रहे हुक्का लाउंज पर सवाल खड़े किये हैं। साथ ही उन्होंने हुक्का लाउंज बंद करने की मांग की हैं। मम्मा का कहना है कि हुक्का लाउंज में नशा परोस कर हमारी नस्ल खराब की जा रही हैं। हुक्का लाउंज लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा सिंह ने धमकी भरे अंदाज़ से कहा कि यदि बुधवार को हुक्का लाउंज खुले मिले तो एक्शन होगा। 

वहीं, सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा है कि मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने का दम किसी में नहीं है। जो भी उनके आड़े आएगा उसका संपूर्ण विनाश होगा। बता दे कि 
प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से “मम्मा” पर यह पांचवी एफआईआर हैं।  
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button