17 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Bhopal :- रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, बिना लाइसेंस परोसी जा रही थी बीयर

रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, बिना लाइसेंस परोसी जा रही थी बीयर

  • आबकारी विभाग का छापा
  • साल्ट वाटर रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस परोसा जा रहा था बीयर
  • व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई

 

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :– बिना लाइसेंस के बीयर बेचने का एक और मामला सामने आया है। न्यू मार्किट के साल्ट वाटर रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग ने अचानक छापा मारा। रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के बीयर परोसा जा रहा था जिसके बाद जाँच के लिए पहुंची टीम ने करीब आधा दर्ज़न बीयर ज़ब्त कर लिया। आबकारी विभाग के अधिकारी डीडी शुक्ला ने बताया कि व्यवस्थापक व अन्य मौजूद लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
आबकारी के अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई रेस्टोरेंट में लगातार घोटाले किये जा रहे हैं। गुलमोहर स्थित महक और अंगीठी रेस्टोरेंट में भी अवैध शराब ज़ब्त करते हुए करीब आधा दर्ज़न लोगों पर कार्रवाई की गई थी।

एक अन्य टीम द्वारा गांधीनगर के स्पाइस रिंग रेस्टोरेंट में भी अवैध शराब बरामद किए गए।

 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।