भोपाल: लेन-देन के विवाद में किया रियल एस्टेट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण

भोपाल: लेन-देन के विवाद में किया रियल एस्टेट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण
भोपाल/निशा चौकसे:- राजधानी भोपाल में मंगलवार को दोपहर करीब 11 बजे शाहपुरा इलाके में दिनदहाड़े एक रियल एस्टेट कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। आरोपी उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले गए। मामले का पता चलते ही पुलिस ने शहर भर में उनकी तलाश शुरू कर दी। करीब तीन घंटे बाद ही कारोबारी सही सलामत घर लौट आए। पुलिस के मुताबिक यह पैसों के लेन-देन के विवाद के कारण हुआ है। हालांकि एएसपी ने बताया कि व्यापारी घर लौट आए हैं और दोनों लोगों की तलाश की जा रही है।
बता दें की मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे मनीष दास एवं प्रकाश नाम के दो आरोपी विवेक को जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर ले गए। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जानकारी के मुताबिक शाहपुरा के रोहत नगर में रहने वाले विवेक पांडे रियल एस्टेट कारोबारी हैं। एएसपी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों के परिवार वालों को थाने बुलाया गया। इस बीच करीब 2.30 बजे विवेक अपने घर लौट आए। अभी उनके बयान नहीं लिए गए हैं, विवेक के बयान होने के बाद ही अपहरण होने के बाद की कहानी का पता चल पाएगा| दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन के विवाद की बात सामने आ रही है|
पुलिस पूरे मामले की हकीकत जानने के लिए इलाके के CCTV तलाश रही है, जिससे घटना की कहानी का पता चल सकता है|
.jpg)



