सभी खबरें

भोपाल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सांसद साध्वी प्रज्ञा के निवास को घेरने की कोशिश, पुलिस ने रोका, ये है पूरा मामला

मध्यप्रदेश/भोपाल : शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में प्रदर्शन बढ़ते पेट्रोल डीज़ल और गैस के दामों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया और भोपाल सांसद एवं भाजपा की दिग्गज नेत्री साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के निवास को घेरने की कोशिश की।

बता दे कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के निवास को घेरने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस के जवानों ने साध्वी प्रज्ञा के निवास जाने रोक लिया। वहीं प्रदर्शन के दौरान सीएम शिवराज का काफिला भी मौके से गुजरा, जहां पर भी कांग्रेस ने प्रदर्शन करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

मालूम हो कि देशभर में पेट्रोल डीज़ल के साथ साथ गैस के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। कोरोना काल के दौरान आम जनता वैसे ही परेशान है ऊपर से लगातार बढ़ रहे इन दामो में आम जनता की जेब को और भारी कर दिया हैं। एक तरफ लोग कोरोना महामारी से मर रहे हैं और दूसरी तरफ महंगाई की महामारी भी लोग खेल रहे हैं। महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है, लोगों का काम करना मुश्किल हो गया हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर कंट्रोल करने में पूरी तरह नाकाम हैं। साथ ही प्रधानमंत्री और शिवराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने कहा कि पूरे देश में पेट्रोल डीजल 60 से 65 रूपए हुआ करता था, उस समय बीजेपी मंहगाई डायन के गाने गाया करती थी। आज पेट्रोल डीजल के ₹100 पार है, लेकिन प्रधानमन्त्री कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। सरकार द्वारा महंगाई पर लगाम नहीं कसी जा रही हैं। हम बेशर्म के फूल लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की नींद को जगाने आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button