सभी खबरें

विधायक आऱिफ मसूद का साध्वी प्रज्ञा के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन, कहा दूसरी बार भोपाल हुआ शर्मसार

भोपाल / खाईद जौहर – भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा इस समय अपनी ही पार्टी के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। लगातार अपने विवादित बयानों से वो खुद को और अपनी पार्टी को दिक्कत में डालती हुई नज़र आ रहीं हैं। हालही में उन्होंने एक बार फिर महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताया जिसे लेकर विवाद खड़ा हुआ हैं। इस बार ये विवाद बढ़ता हुआ नज़र आ रहा हैं। क्योंकी साध्वी इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी गोडसे को देशभक्त बता चुकी हैं। 

साध्वी की इस टिप्णणी के बाद देश भर में इसका विरोध किया जा रहा हैं। विपक्ष पूरी तरह से बीजेपी और साध्वी प्रज्ञा पर हमलावर हो चला हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। मध्य प्रदेश के पुराने भोपाल के चार बत्ती चौराहे पर विधायक आरिफ मसूद ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा को बर्खास्त करने की मांग की। 

विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि, 'उन्हें सिर्फ बर्खास्त ही करना होगा। पहले तो साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट ही गलत दिया गया था। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दूसरी बार भोपाल को शर्मसार किया है। विधायक आऱिफ मसूद का कहना है कि धरना सिर्फ चंद घंटों का नहीं है बल्कि कार्रवाई नहीं होने पर पूरे प्रदेश भर में बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा। 

विधायक आरिफ मसूद ने आगे कहा कि, 'पहली बार टिकट देने के बाद भोपाल शर्मसार हुआ था क्योंकि अभी तक उन्हें अदालत से क्लीनचिट नहीं मिली है।  ये भाजपा की कथनी और करनी का अंतर है, दूसरी बार जिस तरह से उन्होंने गोडसे विचारधारा का सम्मान किया, हम सब निंदा करते हैं।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button