
भोपाल : 7 साल के लंबे इंतज़ार के बाद आज भोपाल को नई शहर सरकार मिलने जा रहीं है। सुबह 11:00 बजे नवनिर्वाचित महापौर मालती राव और 85 पार्षदों को कलेक्टर अविनाश लवानिया पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन आईएसबीटी स्थित नगर निगम के मुख्यालय में किया जाएगा शपथ लेने वाले में महापौर मालती राय के अलावा भाजपा के 58 कांग्रेस के 22 और पांच निर्दलीय पार्षद भी शामिल रहेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और विश्वास सारंग भी मौजूद रहेंगे। वहीं, शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम परिषद की बैठक का आयोजन किया जाएगा। 8 अगस्त को निगम परिषद की पहली बैठक होगी।