सभी खबरें

मां की हुई कोरोना से मौत, बेटे ने मांगी स्वास्थ्य मंत्री से मदद, चिरायु अस्पताल की घटना..

भोपाल/आयुषी जैन/मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है, राजधानी भोपाल के मुख्य कोरोना अस्पताल चिरायु की घटना सामने आई है जहां महिला के आभूषण चोरी होने का मामला उजागर हुआ है.

जानें क्या है मामला?
दरअसल सागर निवासी अनिल रावत की मां कमला रावत सहित परिवार के चार सदस्यों को कोरोना हो गया था.. मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें 12 अगस्त को भोपाल के चिरायु अस्पताल में एडमिट कराया गया था जिसके पश्चात 17 अगस्त की दोपहर उनकी मां की मृत्यु हो गई थी और भाई सुशील रावत ने भोपाल की भदभदा विश्राम घाट पर मां का अंतिम संस्कार कराया था..

भाई ने अस्पताल प्रबंधन से मां के आभूषण और सामान वापस करने की मांग की लेकिन उन्होंने नहीं दिया इसके पश्चात अस्पताल के संचालक वह भी ईमेल के जरिए इस घटना से रूबरू कराया लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं आया..
फिर अनिल ने इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से मदद की मांग की और हर्षवर्धन ने तात्कालिक रूप से ईमेल का जवाब देते हुए स्थानीय पुलिस से शिकायत करने को कहा.. 

बता दे, बेटे का कहना है कि हमें मां के आभूषणों से नहीं बल्कि उनकी आखिरी निशानी से मतलब है जिसे लौटाने की मांग बेटे ने स्वास्थ्य मंत्री तक से की..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button