सभी खबरें

अब बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने "महात्मा गांधी" को बताया "राष्ट्रपुत्र", हलचल तेज़

Sadhvi Pragya: हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार एक चर्चा में हैं। बीजेपी सांसद अब तक न जानें कितने विवादित बयान दे चुकी हैं। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी को लेकर फिर बयान दिया हैं। मालूम हो कि पहले साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिसपर राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया था। 

ऐसे में साध्वी ने फिर महात्मा गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और हमारे लिए आदरणीय हैं। 

साध्वी प्रज्ञा का ये बयान भोपाल रेलवे स्टेशन में एक कार्यक्रम के दौरान आया। दरअसल साध्वी भोपाल स्टेशन में एक कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान मीडिया ने उनसे गांधी संकल्प यात्रा को लेकर सवाल पूछ लिया। इस सवाल को टालते-टालते साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि 'गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और हमारे लिए आदरणीय हैं। लेकिन मुझे किसी को सफाई नहीं देनी। 

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में गांधी संकल्प यात्रा निकाली रही हैं। लेकिन साध्वी प्रज्ञा ने अभी तक इसमें हिस्सा नहीं लिया हैं। जिसको लेकर अब तक कई सवाल खड़े हो चुके हैं। 

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि ईमानदारी से एक पल के लिए भी मैं ईश्वर के समक्ष सत्य रहना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्र के लिए जीती हूं और मरती हूं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे जो लोग हमें मार्गदर्शन देकर गए हैं निश्चित रूप से हम उनका गुणगान करते हैं, उनके कदमों पर चलकर हम लोगों का आगे मार्ग प्रशस्त करते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button