भोपाल : एक्यूआई 230 तक पहुंचा. सड़को की खुदाई से हो रहा है प्रदूषण.

भोपाल : एक्यूआई 230 तक पहुंचा. सड़को की खुदाई से हो रहा है प्रदूषण.
- शहर एक्यूआई 230 तक पहुंचा.
- भोपाल शहर में प्रदूषण की स्थति.
भोपाल/निकिता सिंह:राजधानी भोपाल में प्रदूषण का स्थल कम है. लेकिन कोलार में हवा अभी भी प्रदूषित है. जिसका कारण है निर्माण कार्य और सड़को पर हो रही खुदाई के चलते धूल का उड़ना।पिछले एक महीने से यहां क्वालिटी इंडेक्स पुअर कैटेगरी पर ही बना हुआ है। जिसके कारण शहर के छ:पॉइंट की हवा मॉरड्रेट है. जिसका पूरा डेटा मध्यप्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की वेबसाइड पर जारी हुआ है।
सूत्रों को अनुसार कोलार में 20 से अधिक निर्माण कार्य चल रहे है. जिसके कारण सड़के भी खुद रही है. जिसकी वहज से एक्यूआई में बढ़ोतरी हो रही है. अगर देखा जाये तो कोलार रोड में अब भी एक्यूआई 230 (पुअर) दर्ज किया है.
- कोलार में सबसे ज्यादा खुदे गड्डे.
जानकारी के अनुसार पिछले दो दशक में 44 % ग्रीन कवर कम हुआ है. जिसमे सबसे बड़ा हिस्सा कोलार का है.कलियासोत डेम से कोलार डेम तक 5 हजार हेक्टेयर का बड़ा जंगल है.जिसके बावजूद कोलार के आवासीय कलियासोत समेत नहरों के किनारे पर हुए अतिक्रमण से भी हरियाली में कमी आई है.
कोलार की हर सड़को पर गढ्डे खुदे पड़े है. यही कारण है कि कोलार में एक्यूआई बाढ़ोतरी दर्ज है.
- शहर के 7 जगह पर प्रदुषण की स्थति.
- एक्यूआई की स्थति.
0-50 – गुड़
51-100 – सेटिस्फैक्ट्री
101-200 – मॉड्रेट
201 -300 – पुअर
301 -400 – वेरी पुअर
401 -500 – सेवर
- एरिया प्रदुषण की स्थति:
होशंगाबाद रोड 111
बैरागढ़ 106
अरेरा कॉलोनी 118
गोविंदपुरा 132
हमीदिया रोड 80
टीटी नगर 122
कोलार 230




