2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल : 24 मई के बाद Corona Curfew में ढील के आसार, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया बड़ा बयान

भोपाल : 24 मई के बाद Corona Curfew में ढील के आसार, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया बड़ा बयान

मध्यप्रदेश/भोपाल : करीब डेढ़ महीने की भयावह त्रासदी के बाद कोरोना से अब मध्‍य प्रदेश में कुछ राहत मिलती दिख रही हैं। यहां कोरोना संक्रमित मरीज़ों की दर घटकर 8.5 फीसदी पर आ गई है जो काफी राहत देने वाली हैं। 

इस राहत के बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बड़ा बयान सामने आया हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने 24 मई से कोरोना कर्फ्यू में ढील के संकेत दिए हैं। उन्होंने इंदौर की तरह भोपाल में किराना दुकानें खोलने के संकेत दिए हैं। भोपाल के साथ प्रदेश के 25 जिले ऐसे हैं, जहां 24 मई की सुबह 6:00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ हैं। ऐसे में इन सभी जिलों में आंशिक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

गौरतलब है कि मध्‍य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मात्र 5533 नए प्रकरण आए हैं। लगभग दोगुने 10885 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। रिकवरी रेट 88% हो गया हैं। संक्रमण दर घटकर 8.5 प्रतिशत रह गई हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।