भिंड : जब कलेक्टर ने व्यापारी से कहा "मुझे गोली मार दीजिए", पुलिस ने लिया हिरासत में, चलाए लाते घूंसे

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां ज़िले के कलेक्टर सतीश कुमार ने एक व्यापारी से कहा ‘मारो मुझे गोली मारो’… मसला इतना बढ़ गया कि एसपी शैलेंद्र सिंह ने बीच बचाव कर उसे शांत करवाया।
ये है पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला सदर बाजार इलाके का है। सदर बाजार की सड़क चौड़ी की जाना है। इसलिए पूरे इलाके से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम के अमले के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन का अमला भी मौजूद था। खुद भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह काम का निरीक्षण कर रहे थे।
उसी दौरान एक स्थानीय व्यापारी अजय सोनी गुस्से में आ गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और कलेक्टर से अनाप-शनाप कहने लगे।
व्यापारी ने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव करने का आरोप लगाया और धमकी दी कि गोली चल जाएगी। इस पर कलेक्टर भी गुस्से में आ गए, उन्होंने भी व्यापारी से कहा- आइए मुझे गोली मार दीजिए।
इधर, व्यापारी अजय सोनी को कलेक्टर को धमकी देना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे खींचकर वैन में बैठा लिया और हिरासत में ले लिया।
इतना ही नहीं इस दौरान विरोध करने वाले व्यापारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट भी की। एसपी शैलेन्द्र सिंह ने दुकान से कुछ व्यापारियों को खींचा। पुलिसकर्मी ने जमकर लात घूंसे चलाए।
.jpeg)



