सभी खबरें

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर लड़ेंगे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ेंगे गोरखपुर से चुनाव

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर लड़ेंगे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ेंगे गोरखपुर से चुनाव

 

 

 

गोरखपुर:- उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है. सभी पार्टियों ने अपनी जीत दर्ज कराने के लिए जोरों शोरों से तैयारियां कर रखी है.

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर लगातार पूर्व में ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे लेकिन जिस दिन प्रत्याशियों की घोषणा हुई उस दिन किया स्थिति साफ हो गई थी यूपी सीएम कहां से चुनाव लड़ रहे हैं.

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गढ़ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे.

वहीं आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrasekhar Azad) ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी कहेगी तो वो गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. चंद्रशेखर आजाद पिछले काफी समय से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ समझौते की कोशिश कर रहे थे.

चंद्रशेखर आजाद ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके ऐलान किया है कि वे यूपी में अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही यह भी कहा कि हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं।

छुटमलपुर के पास स्थित गांव घड़कोली के रहने वाले चंद्रशेखर आजाद ने एलएलबी की पढ़ाई देहरादून से की है। वर्ष 2015 में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का गठन किया गया था, जिसके वह संस्थापक हैं। मई 2017 में जब शब्बीरपुर गांव में जातीय हिंसा हुई तो भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button