बैतूल : हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में कनक वाटर पार्क खेड़ी सावली गढ़ में कृषि सुधार बिल विधेयक संबंधी बैठक का किया आयोजन

बैतूल से अनिल कजोड़े की रिपोर्ट : – भाजपा बैतूल ग्रामीण मंडल खेड़ी में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2020 को प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्व सांसद विधायक माननीय हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में कनक वाटर पार्क खेड़ी सावली गढ़ में कृषि सुधार बिल विधेयक संबंधी बैठक का आयोजन किया गया।
युवा भाजपा नेता जुबैर पटेल से जानकारी प्राप्त हुई के इस बैठक को संबोधित करते हुए हेमंत खंडेलवाल ने विस्तार से इस बिल के संबंध में जानकारी दी जिसमें किसानों की आमदनी दोगुनी कैसे हो एवं बिल से क्या-क्या लाभ मिले बिल के मुताबिक किसान नई तकनीकी से जुड़ पाएगा 5 एकड़ से कम किसान को कांट्रैक्टर से फायदा होगा lकांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही झूठ बोल रही कि मंडिया बंद हो जाएगी ऐसा इस बिल में कुछ भी नहीं है देश के प्रधानमंत्री मोदी ने नए कृषि बिल विधायक पर लोकसभा में आश्वस्त किया है कि इस बिल से किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा मंडिया पहले जैसी खुली रहेगी किसान अपनी सुविधा अनुसार अपनी फसल कहीं पर भी बेच सकता है इस बैठक को भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और ग्रामीण मंडल खेड़ी के प्रभारी विशाल बत्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष मधु पाटणकर एवं पर्वत धोटे ने मंच का संचालन करते हुए चर्चा की जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा वरिष्ठ नेता अकरम (बब्बू) पटेल, किरण नासेरी, आनंद गिरि , भाजयुमो प्रदेशमंत्री दिपक उइके, गोकुल सिंह चौहान, राजू महस्की ,सतीश पाठा, जुबैर पटेल ,चंद्रभान सिंह चंदेल, सरपंच प्रताप यादव, हंसराज धुर्वे, धनराज राठौड़ , दिलीप राठौड़ , निमेष नासेरी ,राहुल धोटे, रिषि लोखंडे, कौशल्या बाई उइके सरपंच खेड़ी,सुनिल अहाके, मंडल अध्यक्ष नितिन बारस्कर सहित एवं भाजपा बैतूल ग्रामीण मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी उपस्थित थे l बैतूल ग्रामीण मंडल से महदगांव सरपंच कमल मालवीय द्वारा आभार प्रकट किया गया




