सभी खबरें

उपचुनाव से ठीक पहले पूर्व भाजपा विधायक का इस्तीफ़ा, पार्टी में मचा बवाल

मध्यप्रदेश/दतिया – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी बवाल मचा हुआ हैं। भाजपा के अंदर असंतोष पैदा हो रहा हैं। दरअसल, भाजपा में आए नए मेहमानों के कारण पार्टी के पुराने नेताओं को ठेस पहुंची हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से ही पार्टी के उन नेताओं ने नाराज़गी जताई जो इस बार मंत्री पद के दावेदार थे, लेकिन उन्हें दूर रखकर नए मेहमानों को जगहे दी गई। 

अब बीजेपी नेता (BJP Leader) तवज्जों ना मिलने से अपनी ही पार्टी में उपेक्षा और अपमान महसूस कर रहे हैं। जिसका नतीजा यह हो रहा है कि कोई बगावत कर रहा है तो कोई इस्तीफे की पेशकश। मलमा दतिया से सामने आया हैं। जहां सेवड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर ने इस्तीफे की पेशकश की हैं। 

पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को इस संबंध में चिट्ठी लिखी हैं। इसके साथ ही सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश की हैं। उनकी इस पेशकश के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया हैं। साथ ही साथ चर्चाओं का बाजार भी गरमा गया हैं। बता दे कि रामदयाल प्रभाकर ने आरोप लगाया है कि पार्टी में तानाशाही का माहौल बन गया हैं। साथ ही उन्होंने उपेक्षा और अपमान की भी बात कही हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button