उपचुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट पर छाया संकट, 14 गैर मंत्रियों को देना होगा इस्तीफा?? कांग्रेस की शिकायत

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले शिवराज सरकार की मुसीबतें बढ़ती हई नज़र आ रहीं हैं। दरअसल, शिवराज कैबिनेट में शामिल 14 गैर मंत्रियों को एक बार फिर उनको पदों से हटाने की मांग तेज़ हो गई हैं। सोमवार को कांग्रेस ने इन मंत्रियों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की हैं।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए कहा है कि यह 14 मंत्री भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों और प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं।
कांग्रेस के आरोप है कि ये 14 गैर मंत्री मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अपने विभागों की झूठी घोषणाएं, झूठे शिलान्यास, झूठे भूमि पूजन कर सरकारी मशीनरी और संसाधन का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा ये सभी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। इसलिए इन्हें तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए ताकि इनके क्षेत्रों में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके।
.jpg)



