सभी खबरें

दुःखद :- रोमांटिक फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले बासु दा अब नहीं रहे

दुःखद :- रोमांटिक फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले बासु दा अब नहीं रहे

 मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :- फिल्म जगत में एक के बाद एक दुखद खबर सामने आ रही है. आज रोमांटिक फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले बासु चटर्जी(Basu Chatarjee) का निधन हो गया, 

IFTDA के प्रमुख अशोक पंडित ने अपने ट्विटर पर बासु चटर्जी के मौत की जानकारी साझा की है. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि बासु चटर्जी के मौत की क्या वजह थी. उनमें कोरोना का संक्रमण था या फिर कोई और वजह थी. 

अशोक पंडित ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर लिखा, 'मैं ये बताते समय बेहद दुखी हूं कि महान फिल्मकार बासु चटर्जी जी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे सांताक्रूज में किया जाएगा। यह फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। आपकी याद आएगी सर।'

 बासु चटर्जी के मौत की वजह से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button