सभी खबरें

बड़वानी : मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 77 लाख किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से जमा की प्रथम किश्त

मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 77 लाख किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से जमा की प्रथम किश्त

बड़वानी जिले के 25 हजार से अधिक किसानों को मिली 530 लाख की राशि
 बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : –   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत दी जाने वाली 4 हजार रूपये की सम्मान राशि की प्रथम किश्त के रूप में 2-2 हजार रूपये प्रदेश के 77 लाख किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से जमा किए। मुख्यमंत्री चौहान ने इस दौरान किसानों के खेत की जमीन की जानकारी के लिए सीमांक एप को भी लांच किया। कलेक्ट्रेट बड़वानी के वीडियो कान्फेंसिंग कक्ष में राज्यसभा सांसद, कलेक्टर तथा किसानों ने मुख्यमंत्री चौहान के लाईव कार्यक्रम को देखा और सुना। इस दौरान बड़वानी जिले के 26 हजार 538 किसानों को 5 करोड़ 30 लाख 76 हजार की  राशि का भुगतान उनके खातों में प्राप्त हुआ । 
    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों को वर्ष में तीन समान किश्तों में 6 हजार रूपये का भुगतान किया जाता है। इस योजना की तर्ज पर ही मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत पीएम किसान योजना के हितग्राही किसानों को वर्ष में दो समान किश्तों में 4 हजार रूपये सम्मान निधि राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। इस प्रकार हर किसान को अब प्रति वर्ष कुल 10 हजार रूपए की सम्मान निधि प्राप्त होगी।
राज्यसभा सांसद एवं कलेक्टर ने प्रतिकात्मक रूप से लाभान्वित किया किसानों को 
    मुख्यमंत्री के लाईव कार्यक्रम के पश्चात एनआईसी के सभागृह में बड़वानी के राज्यसभा सांसद डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी, कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा एवं क्षेत्रीय सांसद  गजेन्द्रसिंह पटेल के प्रतिनिधि  जगदीश धनगर ने प्रतिकात्मक रूप से जिले के 5 किसानोें को मुख्यमंत्री द्वारा उनके खाते में जमा की गई राशि के चेक की प्रतिकृति भेंट की । इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री  किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित होने वाले समस्त 96843 किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button