सभी खबरें

बड़वानी : केन्द्रीय विद्यालय में मनाई गई गणितज्ञ रामानुजन की जयंती

केन्द्रीय विद्यालय में मनाई गई गणितज्ञ रामानुजन की जयंती
बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : – 
 केन्द्रीय विद्यालय बड़वानी में मंगलवार को प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया एवं पुरस्कार वितरण किया गया। 
    प्राचार्य  कुन्दन राठौर से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त कार्यक्रम खण्ड शिक्षा अधिकारी  आशाराम मुजाल्दा की उपस्थिति में किया गया । कार्यक्रम के दौरान पी.जी.टी. गणित  जितेन्द्र सिंह के द्वारा रामानुजन के योगदान पर चर्चा की गई साथ ही टी.जी.टी. गणित  संतोष नारोलिया के द्वारा मैजिक नंबर के बारे में बताया गया । 
    कार्यक्रम के दौरान  वर्ष 2020 की सी.बी.एस.ई.12 वीं की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र ओजस पाटीदार को प्रमाण-पत्र एवमं दस हजार की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गयास। वहीं  सी.बी.एस.ई. की दसवीं और बारहवीं परीक्षा में संख्या व गुणवत्ता के लिहाज से उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षको सर्वश्री कुन्दन राठौर पी.जी.टी.हिंदी, जितेन्द्रसिंह पी.जी.टी.गणित एवमं अंकुर मिश्रा, हरिओम सुथार को कक्षा दसवीं के उत्कृष्ट परिणाम हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
    इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य कुंदन राठौर के द्वारा सूक्ष्म, लघु.मध्यम उद्यम केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों सचिन,मुस्कान, भूमिका, हिना,करण और सृष्टि को  प्रमाण- पत्र व पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।                                                                                                                                                                    

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button