सभी खबरें

Bank Holidays : 12 से 31 मार्च के बीच इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें ज़रूरी काम 

नई दिल्ली : अगर आपको बैंक से संबंधित कोई भी जरूरी काम है तो आज ही निपटा लें, क्योंकि 12 से 31 मार्च के बीच बैंक करीब 9 दिन तक बैंक बंद रहने वाले है, जिसके कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है।  

बता दे कि मार्च महीने के 10 दिन बीत चुके है और त्यौहारों के चलते बैंक की छुट्टियों का भी सिलसिला जारी है। चूंकि, होली का त्यौहार आ रहा है ऐसे में बैंकों की छुट्ठी रहेगी, इसके अलावा शनिवार-रविवार के चलते भी बैंक बंद रहेंगे। जिसके चलते चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेगी।

यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 

  • 12 मार्च: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 13 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 17 मार्च: होलिका दहन- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 मार्च: होली/धुलेटी/डोल जात्रा- बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 मार्च: होली/याओसांग का दूसरा दिन- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 22 मार्च: बिहार दिवस- पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 मार्च: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 27 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button