31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

कल से 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा ले अपने ज़रूरी काम, देखें लिस्ट 

कल से 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा ले अपने ज़रूरी काम, देखें लिस्ट 

नई दिल्ली : कल यानी शनिवार से अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।जिसके चलते आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। इसलिए आज ही बैंक से जुड़े ज़रूरी काम निपटा लें। हालांकि ATM खुले रहेंगे, लेकिन बैंक बंद होने के चलते कैश की किल्लत हो सकती हैं। वहीं, ऑनलाइन बैंकिंग जारी रहेंगी। 

दूसरे शनिवार के चलते कल यानी 10 जुलाई को बैंकों में अवकाश है और रविवार के कारण 11 और 18 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा सोमवार से लेकर अगले शनिवार तक कुल 9 दिन त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इस बीच 15 जुलाई को कोई हाॅलिडे नहीं है। 

यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 10 जुलाई 2021 – दूसरा शनिवार
  • 11 जुलाई 2021 – रविवार
  • 12 जुलाई 2021 – सोमवार – कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल,)
  • 13 जुलाई 2021 – मंगलवार – भानु जयंती (शहीद दिवस- जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती– सिक्किम)
  • 14 जुलाई 2021 – द्रुकपा त्शेची (गंगटोक)
  • 16 जुलाई 2021- गुरुवार – हरेला पूजा (देहरादून)
  • 17 जुलाई 2021 – खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
  • 18 जुलाई 2021 – रविवार
  • 19 जुलाई 2021 – गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (Guru Rimpoche's Thungkar Tshechu) (गंगटोक)
  • 20 जुलाई 2021 – मंगलवार – ईद अल अधा (देशभर में)
  • 21 जुलाई 2021 – बुधवार – बकरीद (पूरे देश में)

बता दें कि RBI के मुताबिक, ये बैंक हाॅलिडे अलग-अलग राज्यों के हिसाब से तय होती है, इसलिए जिन राज्यों में छुट्टियां तय की गई है सिर्फ उन्हीं राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।