सभी खबरें

बंडा : थाने में पदस्थ SI गुलेन्द्र टेमरे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

बंडा से अक्षय रजक की रिपोर्ट : पुलिस थाने में पदस्थ एस आई द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जहां युवा एस आई गुलेन्द्र टेमरे ने अपने घर मे फाँसी लगाकर जान दे दी है।

मामले की जानकारी लगते ही एस पी सहित आला अधिकारी थाने में पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक गुलेन्द्र टेमरे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और अब तक अविवाहित थे।

वहीं, लोग बताते हैं कि वह पूरे बण्डा नगर में घूमने वाले आवारा कुत्तों को बिस्कुट खिलाने के चलते काफी चर्चित और लोकप्रिय थे। आत्महत्या का कारण क्या है यह अभी अज्ञात बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button