सभी खबरें

बड़वानी :- 5946 किसानों से खरीदी गई 72 करोड़ से अधिक की उपज

बड़वानी :- 5946 किसानों से खरीदी गई 72 करोड़ से अधिक की उपज

 

बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:- जिले के 5946 किसानों से 35149.346 मेट्रिक टन गेहूॅ एवं चने का उपार्जन किया गया है। इसके लिये किसानों को 7210.6 लाख रूपये का भुगतान किया गया है। 

जिला आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री लोकेन्द्र सिंह झाला से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 5446 किसानों से 33643.046 मेट्रिक टन गेहूॅ उपार्जित किया गया है। इसके लिये किसानों को 6476.28 लाख रूपये की राशि दी गई है। इसी प्रकार 500 किसानों से 1506.300 मेट्रिक टन चना उपार्जित किया गया। इसके लिये किसानों को 734.32 लाख रूपये की राशि दी गई है। 

 लोकेंद्र सिंह झाला ने बताया कि उपार्जित गेहूॅ की समस्त मात्रा एवं चने की 92 प्रतिशत मात्रा परिवहन कर गोदामों में संग्रहित की गई है। उन्होने बताया कि शीघ्र ही चने की शेष मात्रा भी परिवहन कर गोदामों में संग्रहित की जा रही है । 

उल्लेखनीय है कि जिले में गेहूॅ खरीदने हेतु 26 केन्द्र बनाये गये थे, वही चना खरीदने हेतु 2 केन्द्र बनाये गये थे । इन केन्द्रों पर आने वाले किसानों से सोशल डिस्टेंस का पालन करवाते हुये उनकी उपज खरीदने की माकूल व्यवस्था की गई थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button