सभी खबरें

बड़वाह:- नगरवासी परेशान,नगरपालिका के सार्वजनिक स्थान बने डंपिंग यार्ड

नगरवासी परेशान,नगरपालिका के सार्वजनिक स्थान बने डंपिंग यार्ड

बड़वाह/ लोकेश कोचलेे:– एक तरफ जहा हर बड़ा शहर स्वच्छता के मामले मे खुद को नम्बर वन बनाने की होड़ मे लगा है वही बड़वाह नगर पालिका की सोच एक अलग ही स्तर पर कार्य कर रही है।
यहाँ स्वच्छ भारत की बजाय अस्वच्छ भारत को प्राथमिकता दी जा रही है।
नगर पालिका के कई सार्वजनिक स्थान व आम मार्ग डंपिंग यार्ड बन कर रह गये है।
नगरवासियो का कहना है की नगरपालिका कर्मचारियो को कई बार इस सम्बंध मे शिकायते की है लेकिन नगर पालिका के कर्मचारी  समय पर कचरा नही उठाते है, जिससे आवासीय क्षेत्र मे गंदगी बड़ने से कई तरह के संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

वर्तमान मे जहा कोरोना जैसी वेश्विक आपदा अपने पैर पसारे बैठी है इस स्थिति मे स्वच्छता  बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है लेकिन बड़वाह नगर पालिका यहाँ स्वच्छता के मामले मे असफल नजर आ रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button