सभी खबरें

सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ बाबू ले रहा था रिश्वत,लोकायुक्त टीम ने रंगे हांथो पकड़ा। 

मध्यप्रदेश/मुरैना :- मध्यप्रदेश में इन दिनों सरकारी कर्मचारी,अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ रहे है। ऐंसा ही मामला प्रदेश के मुरैना जिले से है जहां मुख्य चिकित्सा  और स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालयों में लोकायुक्त की रेड पड़ी जिससे कार्यालय में हड़कंप मच सभी अधिकारी कर्मचारी अपनी अपनी कुर्सी बचाने के लिए व्यवस्थित काम कर रहे थे इसी दौरान सीएमएचओ कार्यालय में पदस्त बाबू (पंकज जैन) को लोकायुक्त की टीम ने 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हांथों पकड़ लिया। 

लोकायुक्त टीम के मुताबिक रमेश होलकर पैथोलॉजी का काम करता है लाइसेंस रिनुअल कराने के लिए वह सीएमएचओ कार्यालय जाता था जिस पर रिनुअल करवाने के लिए बाबू 5000 रिश्वत मांग रहा था.लगातार चार महीने चक्कर काट रहे रमेश ने परेशान होकर लोकायुक्त को इसकी शिकायत की और टीम ने कार्यालय पहुँच कर बाबू को रंगे हांथों रिश्वत लेते पकड़ कार्यवाई की।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button