खोजें

विधानसभा चुनाव, 2024 का सेमीफाइनल होने जा रहा – केसी वेणुगोपाल

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

देश में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का एक बयान सामने आया है। वेणुगोपाल ने कहा कि, हमारी नजर में कांग्रेस पांचों राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। हम इस बारे में बहुत आश्वस्त हैं। यह 2024 के संसद चुनाव का सेमीफाइनल होने जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आगे अपने इस बयान में कहा कि, विधानसभा चुनाव के नतीजे का असर संसद के चुनाव पर पड़ेगा। हमने लोगों के सामने पूरी तरह से दिखाया है कि, गारंटी कैसे दी जा सकती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, उसी तरह इन पांच राज्यों में भी हम जनता से जो वादा कर रहे हैं, उसे बिना किसी देरी के लागू किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि, जातिगत जनगणना का चुनाव लाभ से कोई संबंध नहीं है, चुनाव के कारण हमने ऐसा नहीं सोचा। यह एक सामान्य मुद्दा है जिसे एक राजनीतिक दल द्वारा उठाया जाना चाहिए, कांग्रेस को ऐसा लगता है और इसलिए हमने उस मुद्दे को उठाया।

Exit mobile version