खोजें

सुप्रिया सुले बोलीं – राहुल गांधी योद्धा है, वह ईमानदार से…

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

सुप्रिया सुले ने कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक “फाइटर” हैं। राहुल गांधी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी “जैबकतरा” (जेबकतरे) और “पनौती” टिप्पणियों पर चुनाव आयोग के नोटिस का “गरिमापूर्ण और ईमानदार” जवाब देंगे।

सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, राहुल गांधी एक मजबूत और ईमानदार नेता हैं। मुझे विश्वास है कि वह सम्मानजनक और ईमानदार जवाब देंगे। वह एक योद्धा हैं। वह निडर रह सकते हैं क्योंकि वह ईमानदार हैं।

बीजेपी की आलोचना करते हुए सुले ने कहा कि, हमारे पास ऐसे कई उदाहरण हैं, जब भाजपा उनके परिवार के बारे में बात करती है। तो अब अगर वो कुछ बोलेंगे तो बुरा मानने की क्या जरूरत है?

उन्होंने (बीजेपी) तो उनके परदादा के बारे में भी बात की थी। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को बीजेपी की ईसीआई से की गई शिकायत पर कांग्रेस सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी किया कि राहुल गांधी ने कथित तौर पर पीएम मोदी के खिलाफ अपनी चुनावी रैलियों में अपमानजनक टिप्पणी की है।

 

Exit mobile version