राज्यों से

इन 7 शहरों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी लड़ेगी निकाय चुनाव, किया बड़ा ऐलान

भोपाल : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नगरीय निकाय चुनाव में अपनी किस्मत अजमाने जा रही है।

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने  मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।पार्टी प्रमुख ओवैसी ने ऐलान किया है कि AIMIM मध्य प्रदेश के 7 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा और रतलाम में निकाय चुनाव लड़ेगी।

एआईएमआईएम अब एमपी के मुस्लिम बाहुल्‍य इलाकों में मेयर और पार्षद के प्रत्याशी उतारेगी।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में ओवैसी की पार्टी ने साल 2015 में सबसे पहले एंट्री मारी थी और अपनी तब से लेकर अब तक वो यहां अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटी हुई है।

बता दे कि गुरुवार को औवेसी ने मध्यप्रदेश के नेताओं के साथ हैदराबाद में बैठक बुलाई थी। जिसमें इस चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बहरहाल, नगरीय निकाय चुनाव में एआईएमआईएम की इंट्री से सियासी दलों में हलचल मच गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button