अरविंद केजरीवाल की BJP को खुली चुनौती, जीत कर दिखाओ चुनाव, हम छोड़ देंगे राजनीति

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भाजपा को खुली चुनौती दिए हुए कहा है कि भाजपा में हिम्मत है तो समय पर चुनाव कराए और उसमें जीत हासिल करके दिखाए। अगर चुनाव में भाजपा जीतती है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। दरअसल, दिल्ली नगर निगमों (Delhi MCD Election 2022) के चुनाव से पहले तीनों एमसीडी चुनाव (MCD Chunav) को एक करने वाले विधेयक को लेकर सियासी घमासान जारी है।
इसी बीच अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा को बड़ी चुनौती देकर सियासत को गरमा दिया है।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, कमाल है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबरा के भाग गई? हिम्मत है तो MCD के चुनाव टाइम पर करवा कर दिखाओ और जीत हासिल करके बताओ। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियां दी थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल को ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।



.jpeg)
