सभी खबरें

डीजी अरुणा मोहन राव बन सकती है हनी ट्रैप केस में जांच के लिए बनी एसआईटी की चीफ़

डीजी अरुणा मोहन राव बन सकती है हनी ट्रैप केस में जांच के लिए बनी एसआईटी की चीफ़ 

 मध्यप्रदेश में हनी ट्रैप केस की जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई थी. जिसके चीफ अब जल्द ही रिटायर हो रहे हैं ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि डीजी अरुणा मोहन राव हनी ट्रैप केस में जांच के लिए बनी एसआईटी की चीफ़ बन सकती हैं

 एसआईटी के चीफ स्पेशल डीजी राजेंद्र कुमार 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. इसके बाद लगातार कई नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एसआईटी के स्पेशल चीफ हो सकते हैं. जिस में पहला नाम डीजी अरुणा मोहन राव का है

 एसआईटी के नए चीफ का नाम हाई कोर्ट तय करेगी. 

 वहीं दूसरी तरफ आरोपियों के करीबी अफसरों के नाम एसआईटी की टीम ने तीन बंद लिफाफे में हाईकोर्ट को सौंपा है जिससे सरगर्मी तेज हो गई है. बताते चलें कि मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी इस बीच बंद लिफाफे में जिनके नाम है उन पर कभी चर्चाएं चल रही है ऐसा बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में कई रिटायर्ड अफसर और आईएएस अधिकारी भी शामिल है, 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button