सभी खबरें

अरुण यादव होंगे अगले मुख्यमंत्री? दिग्गी राजा के बयान से सियासी हलचल तेज़

खंडवा : हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियां तो बटोर ही रहें है इसके साथ ही उनके बयान ने सियासी गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। 

दरअसल, हालही में खंडवा जिले के ग्राम भोजा खेड़ी में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के आमंत्रण पर दरगाह चादर चढ़ाने पहुंचे थे। इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव भी मौजूद थे। 

वहीं, जैसे ही चादर चढ़ाकर दिग्विजय सिंह बाहर निकलने लगे तो एक कार्यकर्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश के राजा साहब के लिए दुआ करें की वह फिर मुख्यमंत्री बन जाए। इस पर दिग्विजय सिंह ने अरुण यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब किसी युवा को मौका मिलना चाहिए जो हमारे साथ है। 

गौरतलब है कि अगले साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में दिग्गी राजा द्वारा दिए गए इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है, आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।

वहीं, युवाओं को सीएम चेहरा बनाने की दिशा में बयान के मायने यादव ही नहीं उनके बेटे और युवा कांग्रेस विधायक जयवर्धन के लिए भी कवायद की ओर पहला कदम माना जा सकता है।

इतना ही नहीं दिग्गी राजा के इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से समय समय पर सामने आती नाराजगी और अनबन से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button