सभी खबरें

धारा 370 पर बवाल : दिग्गी राजा को मिला छोटे भाई का समर्थन, लेकिन पत्नी ने जता दिया विरोध, कह दी ये बड़ी बात…

ध्यप्रदेश/भोपाल : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कश्मीर में धारा 370 (section 370) को लेकर कांग्रेस (congress) के सत्ता में आने पर पुनर्विचार की बात क्या कहीं, पूरे देश में आग लग गई।

लोगों ने इसे राष्ट्रीय अस्मिता से जोड़ कर देखा और दिग्विजय सिंह के ऊपर एक के बाद एक करके हमले होने लगे।

इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर अब राधौगढ़ राजघराने में बवाल मच गया हैं। जहां उनके इस बयान पर उनके भाई लक्ष्मण सिंह उनके समर्थन में सामने आए हैं वही लक्ष्मण सिंह की पत्नी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं। 

लक्ष्मण सिंह ने कश्मीर में दोबारा धारा 370 को लागू करना असंभव बताया।

साथ ही उन्होंने इस मामले में भाजपा को भी आइना दिखाया है। लक्ष्मण सिंह ने कहाकि इस मुद्दे पर दिग्विजय सिंह को घेरने वाली भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि धारा 370 का समर्थन करने वाले फारुख अब्दुल्ला एनडीए सरकार में मंत्री रहे हैं। वहीं इसी धारा 370 की कट्टर समर्थक महबूबा मुफ्ती को भी भाजपा सरकार बनवाकर समर्थन दे चुकी हैं।

लेकिन दूसरी तरफ लक्ष्मण सिंह की धर्मपत्नी रुबीना शर्मा सिंह ने दिग्विजय सिंह के बयान पर विरोध जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की “कश्मीरी पंडितों और तथाकथित आरक्षण के बारे में बोले गए दुर्भाग्यपूर्ण शब्द। यह सब सीमा पार के एक पत्रकार से कहा। एक ऐसा राष्ट्र जिसने हमें शांति से रहने नहीं दिया! मानो हमने पर्याप्त कष्ट नहीं उठाया हो! हानिकारक और अनावश्यक!”

इससे पहले कांग्रेस के पास भी दिग्विजय सिंह के बयान का कोई बचाव नहीं था तो बड़े सोच समझकर कांग्रेस की ओर से बयान आये। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button