सभी खबरें

"Lock Down" को लेकर शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, कलेक्टरों को दिए यह निर्देश

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) अब बेकाबू होता जा रहा हैं। आए दिन प्रदेश से चौका देने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। जो इस समय प्रदेशवासियों और सरकार (Government) के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ हैं। 

मालूम हो कि बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए कई जिलों में दोबारा लॉक डाउन (Lock Down) लगाया गया था। बावजूद इसके कोरोना के रोक थाम में लॉक डाउन फैल होता हुआ नज़र आ रहा हैं। 

वहीं इन सबके बीच राज्य शासन (State Government) ने एक और बड़ा फैसला लिया हैं। राज्य शासन के मुताबिक अब मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फैसला कलेक्टर (Collector) नहीं ले सकेंगे। जिले में लॉकडाउन लगाने के लिए उन्हें राज्य स्तर पर स्वीकृति लेनी पड़ेगी। 

बता दे कि शुक्रिया को प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जिले में पूर्व से घोषित तथा रविवार के दिन लॉकडाउन के अलावा अन्य लॉकडाउन नहीं लगाए जा सकेंगे। अगर जिला कलेक्टर को अपने जिले में लॉकडाउन की आवश्यकता होती है तो उसे राज्य स्तर पर अनुमति प्राप्त करनी होगी। 

उन्होंने बताया कि अर्थव्यवस्था (Economy) की सेहत को मजबूती देने के लिए राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि हम बिना लॉकडाउन ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को खत्म करने की कोशिश करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button