गिरिराज सिंह का एक और विवादित बयान – 1947 में मुसलमान मुसलमान  के लिए खड़ा था और हिंदू ब्राहम्ण, बनियों, दलितों के लिए

गिरिराज सिंह का एक और विवादित बयान 1947 में मुसलमान मुसलमान  के लिए खड़ा था और हिंदू ब्राहम्ण, बनियों, दलितों के लिए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बयान दिया है जिसमें उन्होनें भारतीय नेताओं पर निशाना साधा है उन्होनें कहा कि इस देश को नुकसान यहां राज करने वाले मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं पहुंचाया जितना यहां के भावी नेताओं ने पहुंचाया है। 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1947 के आम चुनाव में मुसलमान मुसलमान के नाम पर खड़ा था और हिंदू खड़े थे ब्राहम्ण दलित बनिया और जातियों पर । राजनेताओं ने इसका पूरा फायदा उठाया । 
नेता यहां के लोगों को काटते चले गए और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते रहे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: जितना नुकसान मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया था जितना देश के भावी नेताओं ने किया है।जब 1947 के बाद पहला चुनाव हुआ तो मुसलमान खड़े हुए थे मुसलमान के नाम पर और हिंदू खड़े हुए ब्राम्हण,दलित,बनिया और जातियों के नाम पर।राजनेता बाद में इन्हें और काटते गए। pic.twitter.com/5vHIVh1Xs6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2020

“>http://


अक्सर घिरे रहते हैं विवादों में 

भाजपा नेता गिरिराज सिंह अक्सर ही विवादों से घिरे रहते हैं अभी हाल ही में उन्हे आलाकमान ने तलब भी किया था। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिरिराज को गलत बयान बाजी पर फटकार भी लगाई थी।

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj singh) के विवादित बयान पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने उन्हें पार्टी दफ्तर तलब किया है। हाल में ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक विवादित बयान दिया था जिसमे में उन्होंने देवबंद को आतंकवाद से जोड़ा था।

बिहार के बेगुसराय (Begusarai) से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं।  इससे पहले अमित शाह भी इसी मसले पर उनको दफ्तर तलब कर चुके हैं पर शायद गिरिराज सिंह मानने वालों में से नहीं है। एक बार फिर उनके बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। लेकिन इस बार फिर अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा ऑफिस बुलाया है और माना जा रहा है कि उन्हें चेतावनी भी दी गयी है। पर ये सुधरेंगे के नहीं यह तो बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों में आपको देखने को मिलेगा।

क्या था मामला
गिरिराज सिंह ने सहारनपुर में 12 फरवरी एक कार्यक्रम में कहा था कि, “देवबंद आतंकवादियों की गंगोत्री है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जितने भी आतंकी हुए हैं या आतंकी घटनाएं हुई हैं, उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से जुडे हुए हैं। देवबंद से आतंक को हमेशा समर्थन मिलता है। और कई आतंकवादी भी यहाँ आकर रुके हैं चाहे हफीज सईद हो या कोई और।”

इनके पूर्व क्षेत्र में आये दिन होते थे दंगे
हर बार जब भी सिंह जी का मुंह खुलता है तब कुछ ऊलूल-जुलूल ही बोलते नज़र आते हैं। इससे पहले भी उन्हें भाजपा दफ्तर से चेतावनी मिल चुकी है। पर शायद अपनी आदत से मजबूर एक तबके के लिए जाने किस प्रकार की घृणा रखने वाले सांसद अपने बयानों से बाज़ नहीं आते। जिस क्षेत्र से यह पहले सांसद से उस क्षेत्र की अवस्था भी कुछ ऐसी ही हैं। बिहार के नवादा से सांसद रह चुके गिरिराज सिंह के कार्यकाल के दौरान भी कई बड़े दंगे हुए थे। और आज भी मुस्लिम हिन्दू दंगे हो जातें हैं। इतने संवेनशील इलाके से पूर्व सांसद होने के बाद भी उनके जुबान पर अलग ही राग रहता है। अपने इनको कभी भी विकास के मुद्दों पर बात करते हुए शायद ही सुना होगा।

 

Exit mobile version