सभी खबरें

ब्वॉयफ्रेंड करण संग आज शादी रचाएंगी अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर

By : Anjali Kushwaha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. खबरों की मानें तो अनिल और सुनीता की बेटी और निर्माता रिया कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी संग एक निजी समारोह में शादी करने वाली हैं. रिया करण 13 साल से रिलेशनशिप में हैं और आज उन दोनों का रिश्ता शादी के बंधन में बंधने जा रहा हैं. अनिल कपूर के मुंबई स्थित जुहू वाले बंगले पर रिया और करण सात फेरे लेंगे.

एक रिपोर्ट के अनुसार रिया कपूर और करण बूलानी की शादी का फंक्शन दो से तीन दिनों तक चलने वाला है. लेकिन शादी के इस समारोह में सिर्फ करीबी लोगो को ही शामिल किया जाएगा।

ग़ौरतलब हैं कि सोशल मीडिया पर अक्सर करण और रिया को अपने प्यार का इजहार करते देखा गया है. रिया अक्सर करण के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करती हैं. करण बूलानी एक फिल्मकार हैं जिन्होंने करीब 500 विज्ञापन बनाए हैं. साथ ही उन्होंने 'आयशा' और 'वेक अप सिड' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है.

वहीं रिया कपूर ने 'आयशा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं. इसके साथ ही रिया बड़ी बहन सोनम के साथ रेसन नाम का एक फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं. खबरों की मानें तो सोनम पति आनंद आहुजा के साथ मुंबई में हैं जिससे वो अपनी बहन की शादी में शामिल हो सकें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button