मंदिर में राजनीति को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश: FIR दर्ज करने सौंपा ज्ञापन, जानिए पूरा मामला

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंदिरों में हो रही राजनीति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अन्नपूर्णा क्षेत्र थाने के बाहर ब्राह्मण समाज ने हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध प्रदर्शन किया। ब्राह्मण समाज का आरोप है कि त्योहारों पर हिंदू रक्षक संघ मंदिर में भी राजनीति कर रहे हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर इंदौर के रंजीत हनुमान मंदिर में हिंदू रक्षक संघ ने पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ की फोटो वाली राखी अर्पित की थी।
वहीं राखी पर स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ का फोटो देख ब्राह्मण समाज नाराज है। जिसे लेकर समाज ने कहा की मंदिर में राजनीति होने से भगवान का अपमान हो रहा है। जिसके बाद आक्रोशित ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर मंदिरों में हो रही राजनीति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।


.jpeg)

