सतपुड़ा भवन भोपाल में उच्च शिक्षा विभाग में एक ओएसडी मिला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) – : उच्च शिक्षा विभाग(Higher education department) में पदस्थ एक ओएसडी(OSD) कोरोना(Corona) पॉजिटिव हो गए हैं। अब उपचार के लिए चिरायु अस्पताल(Chirayu hospital) में भर्ती कराया जा रहा है। ओएसडी को कोरोना पॉजिटिव होने से उच्च शिक्षा विभाग में भय का माहौल हो गया है। सतपुड़ा की तीसरी और 5 वी मंजिल को सेनिटाइज करने की व्यवस्था की जा रही है। और चौथी मंजिल पर संचालक तकनीकी शिक्षा विभाग में अफसरों को घबराहट हो रही है। सभी कर्मचारी और अधिकारी पूरे सतपुड़ा भवन को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने की मांग कर रहे हैं। ओएसडी के कार्यालय में पदस्थ सभी कर्मचारियों को घर पहुंच कर क्वॉरेंटाइन रहने का आदेश दिया हैं।
इसके पहले भोपाल में बुधवार को कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं। इनमें 8 मिसरोद(Misrod) के हैं। ये मरीज जाटखेड़ी(Jatkhedi) और ढोलक(Dholk) बस्ती के रहने वाले हैं। इसके अलावा शाहजहांनाबाद(Shahjhannabad) में 2 मरीज मिले हैं। भोपाल में अब कुवैत(Kuvet) से आए लोगों को मिलाकर मरीजों की संख्या 1190 हो गई है। बुधवार को अस्पताल से 22 मरीजों की छुट्टी भी कर दी है। अब तक 689 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ हो गये हैं। अच्छी बात यह भी है कि प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट जहांगीराबाद(Jahangirabad) में बुधवार को एक भी मरीज नहीं मिला। जबकि सागर(Sagar) में 4, अशोक नगर(Ashok nagar) में 2 राजगढ़(Rajgdh), विदिशा(Vidish) और रायसेन(Rayasen) के मंडीदीप(Mandideep) में एक-एक मरीज मिले हैं।



.jpg)
