पार्टी से दरकिनार हुए सभी सीनियर नेता, साध्वी प्रज्ञा नाखुश, कर डाला ऐसा काम, भाजपा में हलचल की स्थिति

मध्यप्रदेश/भोपाल – हमेशा अपने बयानों और कामों के चलते सुर्खियों में बने रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद एवं दिग्गज नेत्री साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर से चर्चा में है। हालांकि, इस बार उन्होंने कोई बेतुका बयान नहीं दिया, बल्कि उन्होंने ऐसा काम किया जिसके चलते वो प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई हैं।
दरअसल, सांसद साध्वी प्रज्ञा ने पार्टी से उपेक्षित और विधायकों से दरकिनार हुए सभी सीनियर नेताओं को एक साथ जोड़ने का काम शुरू कर दिया है इसके साथ ही साथ वह उनके साथ बैठकर कर रही है और उनकी समस्याओं पर चर्चा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने भोपाल शहर के पांच विधानसभाओं के 30 लोगों के साथ अपने निवास स्थान पर बैठक आयोजित की। पार्टी से दरकिनार किए इन नेताओं ने अपना पक्ष सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के सामने रखा।
खबरों की मानें तो साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल के डेढ़ सौ लोगों की सूची तैयार करवा रही हैं। जो विधायकों की उपेक्षा महसूस कर रहे हैं और इन उपेक्षित लोगों के साथ भी वह जल्द बैठक आयोजित करेंगी।
वहीं, सूत्रों की मानें तो बीजेपी नेता अपने-अपने क्षेत्र के विधायक और पूर्व मेयर के हस्तक्षेप की वजह से पार्टी से दरकिनार हो रहे हैं वहीं उन्हें उपेक्षित होना पड़ रहा हैं। जिसके बाद सीनियर नेताओं की इस तरह उपेक्षा से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर काफी नाखुश हैं।
इधर, साध्वी प्रज्ञा द्वारा नाराज़ नेताओ की बैठक लेने के बाद प्रदेश भाजपा में हलचल की स्थिति हैं।




