सभी खबरें

इंदौर:- शुक्र है मेदांता अस्पताल के आईसीयू में लगी आग में भर्ती सभी 10 मरीज सुरक्षित हैं

इंदौर:- शुक्र है मेदांता अस्पताल के आईसीयू में लगी आग में भर्ती सभी 10 मरीज सुरक्षित हैं

 

 

 

इंदौर:- इंदौर के मेदांता अस्पताल में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब चौथी मंजिल पर बने आईसीयू में रविवार शाम 5:45 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई. आईसीयू वार्ड में 10 मरीज भर्ती थे जिनमें से तीन वेंटिलेटर पर थे. पर अस्पताल के कर्मचारियों की हिम्मत बहादुरी और मरीजों के परिजनों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने घटना की जांच के आदेश दे दिए.

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आईसीयू के एक स्विच बोर्ड के पॉइंट से पहले धुआं निकला जिससे अफरातफरी मच गई थोड़ी देर में ही आग लग गई जब तक आग फैलती इसके पहले ही कर्मचारियों ने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया था. भगदड़ देख मरीजों के परिजन भी पहुंच गए और कर्मचारियों की मदद करने लगे. मरीजों को तत्काल लिफ्ट से तीसरी मंजिल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया. एक बार में एक ही मरीज को ले जा सकते थे इसीलिए बेड की कतार लग गई. लेकिन 25 मिनट के अंदर सभी मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button