सभी खबरें

Raisen : तो इस कारण पुलिस को डंडे कि जगह थमाया गया है पेंट

रायसेन से संवाददाता अमित दुबे कि रिपोर्ट 

रायसेन में लॉक डाउन के दौरान बिना किसी ठोस कारण के निकलने वाले लोगो के वाहन जब्त और लाइसेंस निरस्त किये जाने का अब पुलिस ने मन बना लिया है। रायसेन जिला मुख्यालय पर तैनात पुलिस कर्मियों को डंडे की जगह पेंट दे दिया है ,जो निकलने वाले दुपहिया वाहनों पर पीलापेंट लगाकर चिन्हित कर देंगे। इसके बाद अगर वह आदमी और वाहन दोबारा बगेर कारण घूमता पाया गया तो पुलिस चेतावनी देगी और तीसरी बार सीधे वाहन को जब्त कर लाइसेंस निररस्त कर दिया जाएगा।

रायसेन एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि बार बार आग्रह किए जाने के बाद भी कुछ लोग बेबजह घर से निकलते है जो खुद के साथ साथ दूसरे लोगों की जान के साथ भी खिलवाड़ कर रहे है। लॉक डाउन का पालन नही किए जाने पर अब लोगो के वाहनो में कलर पेंट किया जाएगा और दोबारा वाहन फिर आया तो उसे फिर कलर पेंट करते हुए जप्त करते हुए संबंधित चालक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा और दुपहिया वाहन को जप्त कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है प्रदेश भर में पुलिस द्वारा डंडे से मारने की शिकायत आ रही थी। लेकिन अब रायसेन पुलिस ने डंडा ना रखकर अपने हाथों में पेंट रख लिया है। जिससे बेबजह निकलने वाले लोगो  को चिन्हित कर कार्रवाई सख्ती के साथ की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button