सभी खबरें

अक्षय कुमार लगातार दे रहे 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्में,जानिए किन फिल्मों ने बनाई जगह

अक्षय कुमार लगातार दे रहे 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्में,जानिए किन फिल्मों ने बनाई जगह

अक्षय कुमार की नई फिल्म गुड न्यूज बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही है. अक्षय कुमार लंबे समय से बॉक्स आफिस के मंझे हुए खिलाड़ी साबित हो रहे हैं. बीते दो सालों में उनके फिल्मी करियर पर अगर एक नजर डालें तो पाएंगे कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे एक्टर है जिनकी सबसे अधिक फिल्में 100 करोड़ के क्लब शामिल हुई हैं.

वर्ष 2020 में अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम'आने वाली है. 5 जून को यह फिल्म रिलीज होने वाली है जिसमें अक्षय कुमार एक किन्नर की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में अक्षय एक चुनौतीपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे. इस रोल को निभाने के लिए अक्षय कुमार ने कड़ी मेहनत की है. माना जा रहा है कि यह फिल्म अक्षय के फिल्मी करियर में मील का पत्थर साबित होगी.

100 करोड़ की फिल्में

  1. हाउसफुल 4-  208.50 करोड़
  2. मिशन मंगल- 203 करोड़
  3. 2.0 (हिंदी)-   189 करोड़
  4. केसरी-     154.42 करोड़
  5. टायलेट एक प्रेम कथा-  134.25 करोड़
  6. राउडी राठौर-  133 करोड़
  7. एयर लिफ्ट-  129 करोड़
  8. रुस्तम-      128 करोड़
  9. गुड न्यूज-   127.90 करोड़
  10. जॉली एलएलबी 2-  117 करोड़
  11. हाउसफुल 2-      116 करोड़
  12. हॉलीडे-          113 करोड़
  13. हाउसफुल 3-     109 करोड़
  14. गोल्ड-          105 करोड़

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button