सभी खबरें

रीवा: दीपक सिंह की शहादत पर अजय सिंह ने कहा- देश के साथ-साथ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश को विंध्य के इस महान सपूत पर है गर्व 

रीवा: दीपक सिंह की शहादत पर अजय सिंह नें कहा- देश के साथ साथ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश को विंध्य के इस महान सपूत पर है गर्व 

रीवा/गौरव सिंह :– एलएसी पर चल रहे तनाव के बीच पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में रीवा के दीपक सिंह की शहादत पर मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा-
“भारत चीन झड़प में प्रदेश के रीवा जिले के फरेदा ग्राम निवासी श्री दीपक सिंह ने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। परमात्मा वीर शहीद की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे। देश के साथ साथ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश को विंध्य के इस महान सपूत पर गर्व है”।
गौरतलब है की, रीवा जिले के दीपक सिंह गहरवार एलएसी पर चल रहे तनाव के बीच पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में वीरगति को प्राप्त हो गये थे। शहीद दीपक सिंह मनगवां क्षेत्र के फरेंदा ग्राम के निवासी हैं, उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना में हैं।
विंध्य क्षेत्र उस समय शोक की लहर में डूब गया जब फरेंदा निवासी गजराज सिंह को मंगलवार की रात सैन्य अधिकारियों का फोन आया की उनके पुत्र दीपक सिंह चीन के सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हो गए हैं। वे 16 बिहार रेजिमेंट में पदस्थ थें।
शहीद दीपक का विवाह पिछले वर्ष के माह नवम्बर में हुआ था। वे आखिरी बार होली में घर आएं थे। पर अब फरेंदा निवासी रीवा के इस लाल ने देश की मिटटी की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को रीवा पहुंचने की उम्मीद है 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button