AIMIM Chief Asaduddin Owaisi का बड़ा ऐलान, अगले साल लड़ेंगे MP में विधानसभा चुनाव

भोपाल : मध्यप्रदेश में जारी निकाय चुनाव के रण में एआईएमआईएम यानी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी भोपाल नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के लिए अपनी पार्टी के 6 उम्मीदवार उतारे हैं। जिनके समर्थन में प्रचार के लिए खुद औवेसी मंगलवार को भोपाल आए थे।
इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अगले साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी।औवेसी ने कहा कांग्रेस और बीजेपी के बाद प्रदेश में तीसरा विकल्प भी मौजूद रहेगा।
असदुद्दीन औवेसी ने कहा मध्यप्रदेश में तीसरा विकल्प बनने का मौका है, क्योंकि कांग्रेस हो या बीजेपी किसी ने भी प्रदेश का विकास नहीं किया। कांग्रेस की नाकामी के कारण उनके विधायक बीजेपी में चले गए।
इस दौरान ओवैसी ने बीजेपी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों की तुलना राम और श्याम की जोड़ी से की।
उन्होंने कहा जब तक मैं जिंदा रहूंगा मैं आवाज उठाता रहूंगा। बीजेपी कांग्रेस नहीं चाहती कोई तीसरा विकल्प बने, क्योंकि ये दोनों दल राम और श्याम की जोड़ी है।
Exit mobile version