सभी खबरें
मध्यप्रदेश/ कृषि मंत्री ने एसडीएम कार्यालय का लोकर्पण किया, कई राजमार्गों का भूमि पूजन भी किया

कसरावद: प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सचिन सचिन यादव (SACHIN YADAV) ने आज 3 करोड़ 17 लाख 41 हजार रुपए की लागत से बने कसरावद एसडीएम कार्यालय का लोकार्पण किया। और कई राजमार्गों का भूमि पूजन भी किया। जो गांव को तहसील से जोड़ने का कार्य करेगा। जिससे गांव वालों को सहूलियत मिलेगी। कृषि मंत्री श्री यादव ने मंच से कैलाश, अमित, हितेंद्र और दीपिका सहित अन्य हितग्राहियों को नवीन भू-अधिकार पुस्तिका भी प्रदान की।
इन गांवों को जोड़ेंगी सड़कें
ग्रामीण क्षेत्रों में 23.60 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसमें बामखल से अवरकच्छ, सिपटान से भुलगांव, ओरझा से टांडा, कोठापुरा से सोनखेड़ी, भनगांव से कवडी, बिलखेड़ से सिपटान मार्ग तथा मछलगांव से रेहगांव मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इससे गांव वालों को तहसील जाने में सुविधा होगी।




