सभी खबरें

फडणवीस के इस्तीफे के बाद भाजपा के दो शीर्ष नेताओं का यह अंदाज तो देखिए !

दिल्ली/ मुंबई / विवेक पांडेय – कल मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस जब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि अजित पवार ने इस्तीफा दिया हैं। और जनता ने हमें सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना था। एवं जनता ने शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन को वोट किया था। परंतु अब शिवसेना हमसे मुंह मोड़ कर विपक्षियों के खेमे में जाकर सरकार बनाने की कोशिश कर रही हैं। तो हमारे पास समर्थन नहीं बचा है और हम इस्तीफा देने जा रहे हैं। 

देवेंद्र फडणवीस साहब ने इस्तीफा दिया और जिस शायराना अंदाज में उनकी अगवानी और ताजपोशी हुई थी। उसी शायराना अंदाज को बरकरार रखते हुए भाजपा के 2 बड़े नेताओं ने क्या लिखा क्या कहा आइए समझिए।

मुख्तार अब्बास नकवी वरिष्ठ नेता भाजपा व मोदी कैबिनेट में मंत्री

हर तरफ़ अपने को बिखरा पाओगे।
आईने को तोड़कर पछताओ गे।। 
महाराष्ट्र की सियासत का सच—–

शाहनवाज़ हुसैन

प्रिय देवेंद्र फडणवीस जी, महाराष्ट्र के लोगों ने आपको भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर जनादेश दिया। दुर्भाग्य से कुछ लोगों ने इस तथ्य को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।  मुझे यकीन है कि आप महाराष्ट्र के लोगों की नए सिरे से सेवा करते रहेंगे। 

खैर अब भाजपा का महाराष्ट्र से सरकार बनाने का मंसूबा पूरी तरह से गायब हो चुका हैं। 

आने वाले समय में इसी तरह से राजनीतिक बयान बाजी और शायराना अंदाज आते रहेंगे। देखते रहिए और महसूस करते रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button